डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो अभियुक्त दबोचे

Please Share

देहरादून। क्लेमेंट टाउन पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कामयाबी हासिल की। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत बाजार में करीब डेढ़ लाख रूपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार कलीम पुत्र नन्हे खान निवासी सिंगाही कलां, लालपुर, बरेली, उम्र 28 वर्ष तथा हमीद पुत्र नईम खान निवासी निरंजनपुर ब्रहमपुरी, पटेल नगर,  देहरादून उम्र 32 वर्ष से पुलिस को कुल 20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त कलीम ने कहा कि वह बरेली का रहने वाला है और देहरादून में स्मैक सप्लाई करता है। हमीद को भी 10 ग्राम स्मैक उसके द्वारा ही दी गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त कलीम एक शातिर अपराधी है। वह हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है जो वर्तमान में जमानत पर चल रहा था।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की और जानकारी जुटा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply