Video: नैनीताल: मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में मातृशक्ति सहित कई राजनीतिक दलों ने निकाली जनाक्रोश रेली

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट
नैनीताल: सरोवर नगरी के प्रसिद्ध होटल मनुमहारानी से लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों को होटल से बाहर कर दिये जाने से आज सभी राजनीतिक दलों ने कई संगठनों ने मातृ शक्ति ने होटल कर्मचारियों की जायज मांग को लेकर जनाक्रोश रैली निकालकर होटल प्रबंधन के खिलाफ डी एम कार्यलय में धरना प्रदर्शन कर आम सभा की। जिसमें यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि 32 दिन से अनशन पर बैठे होटल कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, जबकि होटल कर्मचारियों को काम से निकाले हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। उनके सामने कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ जंतवाल ने कहा कि न्याय दिलाने का काम प्रशासन का होता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मनुमहारानी होटल कर्मचारियों को अविलंब नोकरी पर रखा जाये। भाजपा नेता गोपाल रावत ने कहा कि हमें अपने न्याय के देवता को पूजना चाहिए। अगर शीघ्र होटल कर्मचारियों को बहाल नही किया तो मनुमहारानी के खिलाफ घात लगाकर देवता से न्याय की गुहार लगायी जायेगी।
इस दौरान एस डी एम ने उनकी जायज मांग बताते हुए शीघ्र समस्या का समाधान किये जाने की बात कही। इसे पूर्व सभी लोग मल्लीताल में एकत्रित हुए। वहाँ से जनाक्रोश रैली माल रोड होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुँची, जहां सभा हुई। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, आप पार्टी, यूकेडी, आशा कार्यकर्ती, भारतीय मजदूर संघ, होटल एसोसिएशन कर्मचारी संघ समेत होटल से निकाले गए कर्मचारियों के परिवार वाले शामिल रहे।

You May Also Like