Video: मसूरी: भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किया राशन वितरण

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: संत निरंकारी मंडल के सहयोग से कांग्रेस पार्टी ने मसूरी के शहीद स्थल पर गरीब जरूरतमंद 70 लोगों को राशन वितरित किया। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोगों की सेवा करती रही है और आज संत निरंकारी मंडल मसूरी के सहयोग से लोगों को राशन वितरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले वर्ष भी कोरोना काल में बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रही थी और इस वर्ष भी लोगों की मदद के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा यह वक्त राजनीति करने का नहीं बल्कि गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड19 बुलेटिन: आज 23 लोगों की मौत, 446 नए कोविड19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 1580, अब तक ब्लैक फंगस मरीज़ों की संख्या 299

वंही दूसरी और काबिना मंत्री गणेश जोशी ने भी गाँधी चौक पर जरुरत मन्द 300 लोगों को राशन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे पहले भी कई बार राशन वितरण किया गया और ऐसे समय में हमें समाज सेवी संस्थाओं का बड़ा सहयोग मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बड़ी खबर, 15 जून तक बड़ा कोविड कर्फ्यू, देखें गाइडलाइन्

देखें क्या कुछ कहा है काबिना मंत्री गणेश जोशी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल।

You May Also Like