Video: क्षतिग्रस्त रानी पोखरी पुल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में भव्य बनेगा सैन्यधाम, सभी शहीद सैनिकों के आंगन की लाई जायेगी मिट्टी, होगा भव्य स्वरूप-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ,  लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: राशन लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए महाराज ने दिए राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश

You May Also Like