पौड़ी जिले के रिखणीखाल में गुरुवार देर रात हुए बड़ा हादसा, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, तीन घायल

Please Share

पौड़ी: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के रिखणीखाल में गुरुवार देर रात एक प्राइवेट नंबर कार (HR 26 CM 2474) 50 फ़ीट नीचे खाई में जा गिरी जिसमे 5 लोग सवार थे। हादसा में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हुआ है। बाकि 3 घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। यह लोग फरीदाबाद (हरियाणा) से बीरोबाड़ी (धामधार) शादी में शिरकत करने जा रहे थे जब इसकी कार अनियंत्रण होकर खाई में जा गिरी। 

मतृकों के नाम तेजबीर पुत्र सुरेंद्र उम्र 32 वर्ष व राजेंद्र पुत्र मनवर सिंह उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है जो फरीदाबाद के रहने वाले थे। वहीँ घायलों में मनोज पत्र सुभाष चंद्र उम्र 34, सुनील ठाकुर पुत्र संतराम उम्र 32  वर्ष व धनवीर गुसाईं पुत्र प्रेम सिंह गुसाईं उम्र 33 वर्ष शामिल है।

You May Also Like

Leave a Reply