महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
टिहरी: जौनपुर विकासखण्ड के बंगलो की कांडी में जलागम विकास परियोजना द्वारा गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें गांव की करीब 50 महिलाओं ने मोमबत्ती प्रशिक्षण में भाग लिया। महिलाओं ने छोटी बड़ी विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां भी बनाई।
इस मौके पर जलागम विकास परियोजना की कोऑर्डिनेटर विनीता नेगी ने बताया कि हम लोगों की  महिलाओं के लिए पहल है कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़े और जो महिलाएं खाली समय में बैठी रहती है, वह उस समय का सदुपयोग करें और अपने लिए रोजगार का साधन जोड़ें। उसी को लेकर जलागम विकास प्रयोजना की ओर से महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

You May Also Like