आज उत्तराखंड में 359 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 451 हुए स्वास्थ्य, 5 की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 359 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 18, बागेश्वर ज़िले से 12, चमोली ज़िले से 31, चम्पावत ज़िले से 2, देहरादून ज़िले से 90, हरिद्वार ज़िले से 63, नैनीताल ज़िले से 48, पौड़ी ज़िले से 24, पिथौरागढ़ ज़िले से 13, रुद्रप्रयाग ज़िले से 13, टिहरी ज़िले से 7, उधमसिंह नगर ज़िले से 18 व उत्तरकाशी ज़िले से 20 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 60155 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 984 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 5 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश से 1, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1, HNB बेस हॉस्पिटल में 1, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में 1 व विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल हरिद्वार में 1 मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों के लिया अच्छी खबर, अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक फाइल कर सकते हैं ITR

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 54169 हुई है। जिसमे आज 451 (अल्मोड़ा ज़िले से 14, बागेश्वर ज़िले से 8, चमोली ज़िले से 22, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 196, हरिद्वार ज़िले से 98, नैनीताल ज़िले से 22, पौड़ी ज़िले से 1, उत्तरकाशी ज़िले से 17, उधमसिंह नगर ज़िले से 22, रुद्रप्रयाग ज़िले से 16, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 35 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 460 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

यह भी पढ़ें: राजभवन ने दिए यूजेवीएनएल में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच के आदेश – मोर्चा 

अब 4542 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1115, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 462, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 200, उदमसिंह नगर जिले से 352, चमोली जिले से 250, नैनीताल जिले से 564, उत्तरकाशी ज़िले से 261, पिथौरागढ़ जिले से 181, बागेश्वर जिले से 123, हरिद्वार ज़िले से 551, रुद्रप्रयाग जिले से 202, चम्पावत ज़िले से 139 और अल्मोड़ा ज़िले से 142 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 12303  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 10899 है।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: Family Members Of Recently Joined Militant Appeals Army Bring their son alive Back, See their pleading

You May Also Like

Leave a Reply