आज उत्तराखंड में 17 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 510 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 881 हुए स्वास्थ्य

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 510 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 2, चमोली ज़िले से 17, चम्पावत ज़िले से 16, देहरादून ज़िले से 204, हरिद्वार ज़िले से 116, नैनीताल ज़िले से 40, पौड़ी ज़िले से 5, पिथौरागढ़ ज़िले से 13, रुद्रप्रयाग ज़िले से 12, टिहरी ज़िले से 1, उधमसिंह नगर ज़िले से 56 व उत्तरकाशी ज़िले से 28 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ : शव दाह करने जा रहा वाहन पिथौरागढ़ गुरना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दुर्घटना ग्रस्त, दर्जनों हुऐ धायल

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 51991 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 669 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 17 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 4 मौत, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में 3, सिनर्जी इंस्टीटूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 3, हिमालयन होस्पिटल देहरादून में 1, मिलिट्री व सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में 6 मौत हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 42368 हुई है। जिसमे आज 881 (अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 25, चमोली ज़िले से 47, चम्पावत ज़िले से 34, देहरादून ज़िले से 211, हरिद्वार ज़िले से 241, नैनीताल ज़िले से 69, पौड़ी ज़िले से 116, उत्तरकाशी ज़िले से 1, उधमसिंह नगर ज़िले से 78, रुद्रप्रयाग ज़िले से 1, पिथौरागढ़ ज़िले से 38 व टिहरी ज़िले से 0 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 253 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: Militant attack in Pampore: Two CRPF men got martyred, 3 others injured

अब 8701 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 2757, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 549, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 624, उदमसिंह नगर जिले से 635, चमोली जिले से 249, नैनीताल जिले से 790, उत्तरकाशी ज़िले से 562, पिथौरागढ़ जिले से 245, बागेश्वर जिले से 105, हरिद्वार ज़िले से 1590, रुद्रप्रयाग जिले से 173, चम्पावत ज़िले से  237 और अल्मोड़ा ज़िले से 185 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 6477 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 9673 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

You May Also Like

Leave a Reply