लगातार घट रही जनता की क्रय शक्ति, समय रहते ध्यान देने की जरूरत, वरना आर्थिकी हो जाएगी चौपट! रोजगार के रास्ते हो जायेंगे बंद! मोर्चा

Please Share
विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता की वजह से पूर्व में स्थापित उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं तथा कई बंदी के कगार पर हैं। जो उद्योग थोड़ा- बहुत चल रहे हैं, उनमें भी उत्पादन लगातार गिर रहा है, जिसका मुख्य कारण खरीददारों की क्रय शक्ति में लगातार गिरावट आना है। जनता की क्रय शक्ति में गिरावट आने के कारण उद्योगों द्वारा पूर्व में निर्मित सामान भी गोदामों में भरा पड़ा है तथा बाजार में मांग भी काफी घट गई है।

यह भी पढ़ें: ऋषिगंगा में बनी झील

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए उद्योगपति कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लगातार बंद होते उद्योगों के कारण आने वाले समय में रोजगार का संकट पैदा होने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी भी चौपट होने की संभावना है। उन्होने कहा कि मोर्चा सरकार से मांग करता है कि समय रहते बंद होते उद्योगों एवं जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने की दिशा में कार्यवाही करे। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा, भीम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

You May Also Like