पौड़ी: पाकिस्तान की गोलीबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उडियारी, पैतृक घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Please Share
पौड़ी: पुंछ जिले में सीज फायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए आज तड़के उनके गांव उडियारी, द्वारीखाल ले जाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
इससे पहले शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के मुख्यालय लैंसडौन में लाया गया जिसके बाद आज उनके घर पहुंचा। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You May Also Like