सलमान खान ने शहनाज़ को किया शो से बहार!

Please Share

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 के आज के एपिसोड का बेहद चौकानें वाला है। इसमें दिख रहा है कि सलमान खान ने शहनाज गिल के एविक्शन का ऐलान किया है। सलमान खान ने शहनाज गिल को बिग बॉस के घर से बाहर करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एविक्शन की घोषणा होते ही शहनाज गिल खूब रो रही हैं। वो रश्मि देसाई और घर के दूसरे सदस्य के गले लगकर आंसू बहा रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज गिल के एविक्शन की बात सुनते ही शॉक्ड हो गए। वह गुमसुम और परेशान होकर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। शहनाज के बाहर निकलने की खबर सुनकर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला है। तो वहीं इस खबर से सह्नाज़ के फैन्स का मानना है कि सलमान खान ने शो में तड़का डालने के लिए शहनाज के एविक्शन का ऐलान किया है। शहनाज गिल अभी घर से बाहर नहीं जाने वाली हैं। इस एविक्शन पर काफी सस्पेंस बना हुआ है।

You May Also Like