दुखद खबर: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत नहीं रहे, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर जताया गहरा शोक

Please Share
ऋषिकेश: उत्तराखंड भाजपा के लिए दुखद खबर है, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत नहीं रहे। उन्हे शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने की कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्द्वानी से एयर एम्बुलेंस में लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हे फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

वह चार बार सांसद व दो बारी विधायक रह चुके है, साथ ही वह केंद्र में राज्य रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

You May Also Like