Pithoragarh: दुःखद – कार हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आपदाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह पिथौरागढ़ जिले में कार हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी कुलदेवता के पूजा के लिए पैतृक गांव जा रहे थे। पूजा से पहले स्नान कर कर्णप्रयाग से लौट रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद पिथौरागढ़ में रहते थे। उनका गांव पिथौरागढ़ तहसील के बूंगा गांव में है। गांव के कुलदेवता के मंदिर में आज से पूजा थी। पूजा में शामिल होने के लिए दो कुल पुरोहित नेपाल से आए थे। कुलपुरोहितों की सलाह पर वह पूजा से पहले स्नान के लिए कर्णप्रयाग चले गए। गांङी में सात लोग सवार थे। बताया गया है कि फाॅचूनर गांङी पीएच 01 AZ 9744 ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद की थी। वह खुद ही गांङी चला हे थे। सुबह कर्णप्रयाग में स्नान के बाद वह थल तहसील के थल-मुवानी के मध्य पहुचे थे।अचानक नींद की झपकी आते ही गांङी अस॔तुलित होकर खाई में जा गिरी। सुबह लगभग छह बजे कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काल में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भती कराथा गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव निवासी विनोद कुमार चंद पुत्र विक्रम चंद, रघुवीर सिंह पुत्र कुंवर चंद, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद के अलावा नेपाल के पाटन खिमाली दीपक अवस्थी पुत्र शिवदत्त व मोहन जोशी पुत्र किशन चंद शामिल हैं। पिथौरागढ़ तहसील के आठगांवशिंलिग निवासी दीवान चंद पुत्र मोती चंद व नेपाल के खिमाली निवासी दल बहादुर बिष्ट घायल हुए हैं।
पुलिए द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रातभर जागने से गाङी चला रहे विनोद चंद को झपकी आ गई। इस घटना के बाद गांव में शोक हैं मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

You May Also Like