हत्या का खुलासा कर, अभियुक़्तों को 24 घण्टे के भीतर पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे अभियुक़्त

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 08/01/2021 को वादी जगत सिंह बोरा द्वारा थाना अस्कोट में तहरीर दी गई कि अभियुक्त सोबन सिंह ऐरी पुत्र गणेश सिंह (निवासी ग्राम दयोडा अस्कोट), हरीश सिंह कठायत पुत्र दान सिंह (निवासी ग्राम सुनखोली अस्कोट) व चंचल सिंह कठायत पुत्र स्वर्गीय डंबर सिंह कठायत (निवासी ग्राम सुनखोली, अस्कोट) द्वारा वादी के भाई गगन सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया, जिसकी जिला अस्पताल पिथौरागढ़ उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: Video: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही लगाए कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे, कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर यह सब कराने का आरोप

उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना अस्कोट में पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 – 02/2021 U/S 304/34 IPC पंजीकृत किया गया। जिस पर प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक  द्वारा हत्या में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को रात्रि में ही सुनखोली, काली नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल भागने की फिराक में थे।
गिरफ्तारी टीम में SO पी आर आगरी, उ. नि. जसवीर सिंह, उ. नि. हीरा सिंह डांगी, कानि. मोहन भट्ट, कानि. योगेश वर्मा, कानि. हरीश पुरी, 
कानि. महेश सिंह, कानि. दिनेश राणा व होमगार्ड देवेंद्र कुमार शामिल थे।

You May Also Like