नैनीताल: राम सेवक सभा मैदान में मंत्रोउचारण के साथ हुआ होली कार्यक्रम आयोजित, होल्यारों ने जमकर गाए होली गीत

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में सबसे पुरानी श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आज राम सेवक सभा मैदान में पंडित भगवत प्रसाद जोशी ने मंत्रोउचारण के साथ चीर बाँध कर प्रदेश के साथ साथ जनपद व सरोवर नगरी वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर व होली की टोपी पहना कर मुुबारक दी।
इस दौरान श्री राम सेवक सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। यहाँ बता दे कि होल्यार यहाँ दूर दराज से पेया का पेड़ लेकर आये। उसके बाद एक गहरा गड्डे में पेड़ को लगाया गया। पेड़ पर रंग बिरंगे कपड़ों से बांधकर उसकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। होल्यार द्वारा रंगोली भी बनायी गयी। उसके बाद होली गीत गाकर सबको आशीर्वाद दिया।

You May Also Like