धनोल्टी: स्वरोजगार के लिए किया गया जागरूक

Please Share

 नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;

मसूरी: करोना महामारी के चलते जंहा आर्थिक मंदी से हर कोई गुजर रहा है। वंही लाखों प्रवासी जो अपने रोजगार को छोड़कर उत्तराखंड पंहुचे है और जो अब बेरोजगार है, उनके लिए सरकार ने योजना तो बनायी है पर सही मार्गदर्शन ना मिलने के कारण वो इसका लाभ नहीं उठा पा रहे है। यह कहना है पंचायत जनाधिकार मंच के संयोजक व् संस्थापक जोत सिंह बिष्ट का।  

इसी को देखते हुए जोत सिंह बिष्ट ने धनोल्टी विधान सभा में एक जनजागरूकता अभियान चलाया है। जिसमे बिष्ट प्रवासियों से मिलकर उन्हें पत्रावली के माध्यम से संदेश देने का काम कर रहे है। 

इस पत्रावली में सरकार कि योजनाओ से संबंधित सम्पूर्ण रोजगार दी गई है। 

You May Also Like

Leave a Reply