उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर जारी: आज 168 मरीज़ों की मौत, 5541 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4887, देहरादून में 1857 कोरोना पॉजिटिव

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर ज़ारी हैस्वास्थ विभाग द्वारा जारी, आज शाम 07:00 बजे की कोरोना बुलेटिन में 5541 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 87, बागेश्वर ज़िले से 96, चमोली ज़िले से 210, चम्पावत ज़िले से 228, देहरादून ज़िले से 1857, हरिद्वार ज़िले से 591, नैनीताल ज़िले से 517, पौड़ी ज़िले से 335, पिथौरागढ़ ज़िले से 103, रुद्रप्रयाग ज़िले से 158, टिहरी ज़िले से 271, उधमसिंह नगर ज़िले से 717 व उत्तरकाशी ज़िले से 371 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 4887 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 168 मौतें हुई है

यह भी पढ़ें: Video:18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ, प्रदेश में न्याय पंचायत स्तर तक हो कोविड टीकाकरण अभियान की व्यवस्था- मुख्यमंत्री

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 249814 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 3896 मौतें हुई है। वहीँ देहरादून ज़िले में अब 78 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार ज़िले में 19, नैनीताल में 66, पौड़ी ज़िले में 17, उधमसिंह नगर ज़िले में 63, चम्पावत ज़िले में 32, चमोली में 7, टिहरी ज़िले में 20, रूद्रप्रयाग ज़िले में 6, पिथौरागढ़ में 9, अल्मोड़ा ज़िले में 11, बागेश्वर ज़िले में 3 व उत्तरकाशी ज़िले में 85 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए है

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इन मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय इलाकों में जाना है तो RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य

कोरोना बुलिटीन

2021.05.10 Health Bulletin

You May Also Like