वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह मैक्स हॉस्पिटल में निधन

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। प्रमोद कुमार सिंह को 5 दिन पहले कोरोना की वजह से मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आज सुबह लगभग 5:00 बजे उनका मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह उत्तराखंड सहकारिता क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े थे। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रमोद कुमार सिंह के जाने से उत्तराखंड कांग्रेस के साथ-साथ सहकारिता जगत व प्रदेश में शोक की लहर है।

 

You May Also Like