छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी पिता-बेटी को टक्कर

Please Share

चमोली: गोपश्वर में स्वर मंदिर मार्ग में मंगलवार देर रात वाहन दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई। स्कूटी चालक मृतक मैक्स वाहन की चपेट में आ गया था। बताया गया कि मृतक छुट्टी पर कुछ दिनों के लिए घर आया था।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन यूके 07 पी 0881 ने सड़क किनारे खड़े प्रदीप सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी जैदी कंडारा जिला चमोली उम्र 43 वर्ष और उनकी बेटी ईशु उम्र करीब 5 वर्ष को टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। जहां प्रदीप की मौत हो गई। वहीँ उनकी बेटी को हल्की चोटें आयी है। चालक अशोक सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी हरमनी पोस्ट लस्यारी जिला चमोली उक्त वाहन चला रहा था।

You May Also Like