खंड विकास अधिकारी थत्यूड़ पुष्कर सिंह बिष्ट नही रहे, हेलो उत्तराखंड न्यूज़ के साथ उनका आखिरी वीडियो

Please Share

धनौल्टी: जौनपुर विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी पुष्कर सिह विष्ट का आकस्मिक निधन हो गया है।

हेलो उत्तराखंड न्यूज़ ने उनके साथ 11 अगस्त 2020 को बात की थी जिसमे थत्यूड़ ब्लॉक की समस्याओं को लेकर कुछ सवाल किये गये थे। 

पुष्कर सिंह बिष्ट को पहले दून हॉस्पिटल में कोविड पॉज़िटिव के कारण भर्ती किया गया था। उनसे बाद सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सिनर्जी हिस्पिटल से डॉ. कृष्णन ने हमसे बात करते हुए बताया कि बिष्ट की हालत लगातार सुदर रही थी, जिस कारण उनका दूसरा कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था। लेकिन कल रात से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई जिस कारण उनकी आज सुबह निधन हुआ। 

उनका ऐसे चले जाना जौनपुर क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। हेलो उत्तराखंड न्यूज़ उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

देखें उनका आखिरी वीडियो।

You May Also Like

Leave a Reply