भाजपा महिला आने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जी जान से जुट जाए – प्रतिभा जोशी

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नये जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह नैनीताल क्लब में किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने भाजपा महिला मोर्चा के सभी सदस्यों से अपील की वह आगामी विधानसभा चुनाव में जी जान से जुटे। उन्होंने कहा जिन महिलाओं को नये दायित्व दिये गये है, वह अन्य महिलाओं को साथ लेकर भाजपा के आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करें। कार्यक्रम में नैनीताल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपिका बिनवाल व भवाली मंडल की आशा आर्य के साथ ही जिले के समस्त पदाधिकारियों व भाजपा के लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रगति जैन ने किया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद नामित सभासद तारा राणा, गजाला कमाल, इनके अलावा कलावती असवाल, जीवन्ति भट्ट, विजय लक्ष्मी थापा, आरती बिष्ट,समेत दर्जनों भाजपा महिला मौजूद रहे।

You May Also Like