उत्तराखंड में आज 515 नए कोविड-19 मरीज़, 425 हुए स्वास्थ्य, 13 की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 515 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 4, बागेश्वर ज़िले से 24, चमोली ज़िले से 30, चम्पावत ज़िले से 7, देहरादून ज़िले से 171, हरिद्वार ज़िले से 45, नैनीताल ज़िले से 56, पौड़ी ज़िले से 52 पिथौरागढ़ ज़िले से 48, रुद्रप्रयाग ज़िले से 16, टिहरी ज़िले से 21, उधमसिंह नगर ज़िले से 18 व उत्तरकाशी ज़िले से 23 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 79656 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1320 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमे एम्स ऋषिकेश में 3, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 1, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 2, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 3, HNB बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में 1 व डॉ सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 3 मौतें हुई है। 

यह भी पढ़ें: आईपीएस अधिकारियों में बड़े फेरबदल, डीजीपी अशोक कुमार की टीम में होंगे अब यह अधिकारी

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 71966 हुई है, जिसमे आज 425 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 1, बागेश्वर ज़िले से 23, चमोली ज़िले से 36, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 169, हरिद्वार ज़िले से 36, नैनीताल ज़िले से 85, पौड़ी ज़िले से 3, पिथौरागढ़ ज़िले से 3, रुद्रप्रयाग ज़िले से 5, टिहरी ज़िले से 11, उधमसिंह नगर ज़िले से 45 व उत्तरकाशी ज़िले से 8 मरीज़ आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 914 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 5456 सक्रिय मामले बचे है जिसमे अल्मोड़ा ज़िले से 274, बागेश्वर ज़िले से 165, चमोली ज़िले से 370, चम्पावत ज़िले से 171, देहरादून ज़िले से 1830, हरिद्वार ज़िले से 529, नैनीताल जिले से 457, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 452, पिथौरागढ़ जिले से 384, रुद्रप्रयाग जिले से 82, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 288, उदमसिंह नगर जिले से 257 व उत्तरकाशी ज़िले से 197 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 10671 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 14714 है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट में आज लिए गए अहम फैसले, 15 दिसंबर से खुलेंगे यह शिक्षा संसथान

 

You May Also Like