देहरादून: ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक महिला मरीज ने आज सुबह दम तोड़ दिया जो करना पॉजिटिव भी थी। हालाँकि इस महिला को 3 दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
यह महिला लालकुआ से थी और एम्स में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज कराते हुए आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। वहीँ आज के उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन में उनकी मोत हार्ट अटैक से होने को बताया गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद किया था जिस वजह से उनकी मौत हुई है। हालाँकि उनमे कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था लकिन उनकी मोत हार्ट अटैक से हुई है।