उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 995 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 11 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 995 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 14, बागेश्वर ज़िले से 7, चमोली ज़िले से 8, चम्पावत ज़िले से 10, देहरादून ज़िले से 281, हरिद्वार ज़िले से 161, नैनीताल ज़िले से 110, पौड़ी ज़िले से 43, पिथौरागढ़ ज़िले से 39, रुद्रप्रयाग ज़िले से 5, टिहरी ज़िले से 29, उधमसिंह नगर ज़िले से 271 व उत्तरकाशी ज़िले से 17 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29221 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 388 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 11 लोगों की मौत हुई है। 6 एम्स ऋषिकेश में, 3 श्री महेनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में व 2 सुशीला तिवारी गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है।

यह भी पढ़ें: जनपद चमोली के 35 वर्ष के युवक ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 19428 हुई है। जिसमे आज 645 (अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 9, देहरादून ज़िले से 0, हरिद्वार ज़िले से 0, नैनीताल ज़िले से 206, पौड़ी ज़िले से 62, उत्तरकाशी ज़िले से 38, उधमसिंह नगर ज़िले से 235, रुद्रप्रयाग ज़िले से 2, पिथौरागढ़ ज़िले से 93 व टिहरी ज़िले से 0 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 111 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 9294 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 2715, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 480, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 410, उदमसिंह नगर जिले से 1324, चमोली जिले से 155, नैनीताल जिले से 1126, उत्तरकाशी ज़िले से 306, पिथौरागढ़ जिले से 163, बागेश्वर जिले से 130, हरिद्वार ज़िले से 1681, रुद्रप्रयाग जिले से 234, चम्पावत ज़िले से  250 और अल्मोड़ा ज़िले से 320 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 8237 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 8861 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

You May Also Like

Leave a Reply