यदि आप भी हैं आम के शौक़ीन.. तो चले आइये यहाँ.. बने हैं आम के विभिन्न व्यंजन

Please Share

मसूरी: पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मसूरी के विभिन्न होटल विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और फ़ूड फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं। वहीं पर्यटन सीजन को देखते हुए मसूरी शहर के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थित पांच सितारा होटल में मैंगो फेस्टिवल की शुरुवात हो गई है। यहाँ पर्यटकों को तरोताजा कर देने वाले आम से बने विभिन्न प्रकार के शेक तैयार किये गए हैं। साथ ही आम के फल से शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही प्रकार के लजीज व्यंजन बनाये गए हैं।

पांच सितारा होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ ने कहा कि, आम फलों का राजा है और इस बार आम के कई व्यंजन बनाएं गए हैं। साथ ही उम्मीद जताई की आने वाले सैलानियों को आम से बने यह शेक और व्यंजन पसंद आएँगे।

You May Also Like