VIDEO: भाजपा धनबल और शराब के बलबूते चुनाव जीतना चाहती है: धस्माना

Please Share

देहरादून: प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल जोर लगाये हुए हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी लगातार जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

धस्माना ने कहा कि, भाजपा धनबल और शराब के बलबूते चुनाव जीतना चाहती है। साथ ही उन्होंने भाजपा विधायक के नोट बांटने वाले वायरल विडियो पर कहा कि, भाजपा विधायक का रुपए बांटने वाला वीडियो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। धस्माना कहा कि, भाजपा सरकारी सम्पतियों पर भी पोस्टर-बैनर लगाने का कार्य कर रही है। इसके आलावा कहा कि, भाजपा ने सरकारी जमीन पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जो कि, नियमविरुद्ध है। वहीँ कहा कि, कांग्रेस ने कभी आचार संहिता का उल्लंघन नही किया।

You May Also Like