जंगलों की आग पर बोले प्रमुख वन संरक्षक: सीमित संसाधनों पर कार्य कर रहा वन विभाग

Please Share

अल्मोड़ा: इन दिनों उत्तराखण्ड के जंगल आग की चपेट में हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान तो हो ही रहा है, वहीं जंगली जानवर भी आग की चपेट में आ रहे हैं। अल्मोडा पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक जयराम ने जंगलों में लग रही आग को लेकर सरकार और वन विभाग पर कई सवाल खडे कर किये।

उन्होने कहा कि, जंगलों में आग सतह पर लग रही है। इससे सिर्फ झाडियां ही जल रही हैं। इस आग से किसी भी पेड को कोई नुकसान नही हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, 99 प्रतिशत आग जनता लगा रही है। ये जंगल सरकार के नही है, वन विभाग के नही है, ये जंगल जनता के हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वन विभाग के पास असीमित संसाधन नही है सीमित संसाधनों पर वन विभाग कार्य कर रहा है।

You May Also Like