उत्तराखंड: दहेज की भेंट चढ़ी एक और परिवार की खुशियां, परिजनों का बुरा हाल

Please Share

रुड़की: दहेज प्रथा का कलंक अभी भी अभिशाप बना हुआ है। प्रदेश में सुसरलियों द्वारा की गई मांग ने एक दुल्हन की खुशियों को छीन लिया। बताया जा रहा है कि सुसरलियों द्वारा कार नहीं मिलने पर युवक पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के घर बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। युवक पक्ष की ओर से शादी से इनकार करने पर युवती पक्ष के लोग हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का रिश्ता परिजनों ने पास के ही एक गांव निवासी युवक से तय किया था। इसके बाद परिजनों ने दोनों की मंगनी कर दी थी। 20 जून को बारात आनी थी। युवती पक्ष ने शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन सोमवार को युवक पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दहेज में कार नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को बारात लाने से भी पूरी तरह इनकार कर दिया।इससे युवती पक्ष के लोगों में शादी की खुशी पल पर में गम में तब्दील हो गई।

समझाने के बाद भी युवक पक्ष दहेज में कार देने की जिद पर अड़ा है। इस पर युवती पक्ष ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवक पक्ष से जानकारी ले रही है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक पक्ष से वार्ता की जा रही है। इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

You May Also Like