उत्तराखंड निकाय चुनाव: बाजपुर में मतदान के दौरान हंगामा, मंत्रियों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान बाजपुर में मतदान केंद्र पर सुबह हंगामा हो गया। यहां मंत्रियों और पुलिस कर्मियों के बीच भिड़त हो गई है। अधिकारियों ने बमुश्किल मामले को शांत कराया है।

बताया जा रहा है कि शुगर मिल बूथ पर सुबह दर्जामंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। लाइन लंबी होने पर वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच वे परिसर में खड़े हो गए। एक सिपाही ने उन्हें वहां से धक्का देकर हटाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बता दें कि बाजपुर में 12 बजे तक 32.40  प्रतिशत मतदान हो चुका है। उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे।

You May Also Like