उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी: श्याम जाजू

Please Share

देहरादून: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात से ज्यादा वोट प्रतिशत भाजपा का उत्तराखंड में रहा। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को बड़ा जनादेश दिया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि, उत्तराखंड की सभी पाँचों लोकसभा सीट पर भाजपा इस बार भी जीतेगी। इस बार पिछले लोकसभा की तुलना में ज्यादा अंतर से पाँचों सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि, राष्ट्रवाद का मुद्दा इस बार लोकसभा चुनाव में अहम रहने वाला है। पुलवामा हमले के बाद जनता में आक्रोश था, जिसके बाद भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिससे पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हुई। भारत के जो मान विश्व मे बढ़ा है इसका लाभ भी पार्टी को मिलेगा।

श्याम जाजू ने कहा कि, कांग्रेस देश की सेना का अपमान कर रही है। सौनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड का भी अपमान कांग्रेस के बयानों से हो रहा है। इंदिरा के बाद राहुल गांधी भी गरीब हटावो पर चुनाव लड़ने का नारा दे रहे हैं। जो सवाल खड़ा करता है कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए कुछ नही किया। जिन 3 राज्यो में कांग्रेस की सरकार आयी है वहाँ कुछ विकास नही हुआ है। सौनिकों का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पार्टी भाजपा ही है।

You May Also Like