स्टेट अंडर-17 बालक, बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगज

Please Share

बागेश्वर: खेल निदेशालय देहरादून की ओर से आयोजित अंडर-17 बालक, बालिका राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

जिला खेल अधिकारी ने बताया की जनपद में अंडर-17 बालक, बालिका राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 9 जनपदों के करीब 110 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान ही राज्य की टीम का भी चयन किया जाएगा। जो कि बैंगलुरु में तीन दिसंबर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इन्हीं मे से छनकर प्रतिभाएं निकलती हैं और वो राज्य व देश का नाम रोशन करती हैं।

You May Also Like