प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया सोशल मीडिया पर आगाज, ट्विटर पर डेब्यू

Please Share

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी मिशन का आगाज करने वाली है। इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आगाज कर दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है। हालाँकि उन्होंने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। प्रियंका गांधी का ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है।

कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ पहुंच रही हैं। आज वह यहां मेगा रोड शो करेंगी। पार्टी में पद दिए जाने के साथ ही प्रियंका को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुर्नजीवित करने के लिहाज से प्रियंका गांधी के रूप में बड़ा दांव खेला है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर आज लखनऊ पहुंचेंगे।

प्रियंका की सक्रिय पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। इसीलिए पार्टी में पद संभालने के बाद प्रियंका के पहली बार लखनऊ आने को लेकर खासी तैयारियां की गई हैं। प्रियंका पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सोमवार सुबह अमोसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से रोड शो के बीच वह कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगी।

You May Also Like