सबरीमाला मंदिर: पहली बार दो महिलाओं ने किया मंदिर प्रवेश, टूटी सैकड़ों पुरानी परंपरा

Please Share

नई दिल्ली: कई दिनों से चर्चा में रहने वाले सबरीमाला मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर परिसर में दो महिलाओं ने आखिरकार एंट्री कर ली। दोनों महिलाएं मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गईं। हालांकि मंदिर के मुख्य हिस्से तक पहुंचने से उन्हें रोक दिया गया। इन दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है।

सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी महिलाओं की एंट्री पर बैन लगा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को एंट्री दी जाए जिसके बाद से यहां बवाल होना शुरू हो गया। कोर्ट के फैसले के बाद कई बार महिलाओं ने यहां प्रवेश करने की कोशिशें की, लेकिन भक्तों के विरोध के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। महिलाओं के प्रवेश को रोकने के लिए यहां दिन रात पहरा दिया जा रहा था।

इस सब बवाल के बीच अब आखिरकार दो महिलाओं ने मंदिर परिसर में एंट्री कर ली है। दोनों महिलाओं ने मंदिर में पूजा के लिए सुबह करीब पौने चार बजे मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इन दोनों महिलाओं का नाम बिंदू और कनकदुर्गा बताया जा रहा है। दोनों महिलाओं ने आधी रात से ही मंदिर के लिए चलना शुरू कर दिया था।

महिलाओं की एंट्री पर लंबे समय से रोक के बाद अब पहली बार महिलाओं ने मंदिर परिसर में पैर रखे हैं, इससे काफी बवाल होने की उम्मीद है। लंबे समय से इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्म है।

You May Also Like