रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी दुरूस्त, मरीजों को मिलेगी बेहतर ईलाज

Please Share

रुद्रप्रयाग: जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं अब अत्याधुनिक होने जा रही हैं। राज्य कैबिनेट के फैसले के बाद कोटेश्वर स्थित स्वामी माधवाश्रम महाराज अस्पताल को जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल को आधुनिक ट्रामा सेन्टर का स्वरुप देने के लिए प्रशासन व माधवाश्रम अस्पताल की संयुक्त कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। जल्द ही यहां पर अत्याधुनिक मशीनों के साथ ही स्पेशलिष्ट चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देना शुरु कर देंगे।

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यात्रा काल में जिला अस्पताल पर काफी दबाव रहता है और ट्रामा सेन्टर बन जाने से यह दबाव कम होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेंगी। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल के संचालन को लेकर जिले के अधिकारियों व माधवाश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों की संयुक्त कमेटी तैयार की गयी है। और अब अस्पताल बिल्डिंग पर मरम्मत कार्य के पश्चात स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरु कर दी जाएंगी। अस्पताल में मार्डन पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, अत्याधुनिक ओटी के साथ ही अत्याधुनिक मशीनों के जरिये मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा।

You May Also Like