वर्ल्ड रिकॉर्ड: 23वीं बार रीता शेरपा ने किया एवरेस्ट फतह

Please Share

नई दिल्ली: 49 साल के कामी रीता शेरपा ने खुद अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 23वीं बार हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लि‍या है। आज सुबह सात बजकर पचास मिनट पर कामी रीता ने ये उपलब्ध‍ि हासिल की। कामी रीता नेपाल के रहने वाले हैं।

कामी रीता शेरपा ने यह चढ़ाई नेपाल की तरफ वाली साइड से चढ़कर पूरी की जो बेहद कठिन  भी मानी जाती है। ठीक एक साल पहले 2018 में बुधवार के दिन ही कामी रीता ने एवरेस्ट पर 22वीं बार चढ़ाई की थी लेकिन उस दिनन तारीख 16 मई थी। उस समय शेरपा ने बुधवार की सुबह 8,848 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की थी।

2018 से पहले माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा 21 बार चढ़ने का रिकॉर्ड अप्पा शेरपा और फुर्बा ताशी शेरपा के नाम था जो 21 बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुके हैं। कामी रीता शेरपा ने 1994 में पहली बार माउंट एवरेस्ट की पहली चढ़ाई पूरी की थी। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी।

कामी रीता का जन्म नेपाल के थामे में वर्ष 1970 में हुआ था। जब वह 17 साल के हुए तो उन्होंने ट्रेकिंग इंडस्ट्री में कदम रखा। कामी रीता शेरपा ने कंचनजंगा-2, चो-ओयु, लोस्ते और अन्नपूर्णा जैसे ऊंचे पर्वतों की चढ़ाई भी की है।

You May Also Like