रवांई-जौनपुर के लोगों को सौगात दे सकते हैं मुख्यमंत्री, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट क्षेत्रीय विधायक

Please Share

देहरादून: रवांई-जौनपुर सांस्कृतिक जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम रवांई-जौनपुर की एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रवांई-जौनपुर की जनता को बड़ी सौगात दे सकते हैं। रंवाई-जौनपुर के लोगों की लंबे समय से देहरादून में रवांई-जौनपुर सामुदायिक भवन के लिए भूमि और बजट की मांग हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और पुरोला विधायक राजकुमार समेत जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ भी जुटे हुए हैं।

24 फरवरी रविवार को सचिवालय के समीप लॉर्ड बैंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में रवांई-जौनपुर सांस्कृति की एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे। साथ ही नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम से शहीदों के पिरवारों के लिए चैरिटी की जाएगी, जो भी रकम जमा होगी। वह मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

राहत कोष में राशि जमा कराने के लिए समिति की ओर से लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में रवांई के प्रसिद्ध लोक गायक महेंद्र सिंह चैहान, सीमा चैहान, रेशमा शाह, कुसुम नेगी, सुंदर प्रेमी समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। लोक कलाकारों ने शहीदों की याद में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए गाने भी तैयार किए हैं, जिनको पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा।

You May Also Like