रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री पहुंचे पिथौरागढ़, दिवंगत प्रकाश पंत को दी श्रद्धांजलि

Please Share

पिथौरागढ़: दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। जहां से वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में उपचार के दौरान देहांत हो गया था। पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया। देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची।

You May Also Like