जम्‍मू-कश्‍मीर: पुंछ सेक्‍टर में फायरिंग, पाक ने 3 दिन में 7वीं बार किया सीजफायर उल्‍लंघन

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लागातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। एक बार फिर गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने सीमा से सटे पुंछ सेक्टर में लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि इस दौरान भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान ने 7 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

जानकारी के मुताबिक, सेना की चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और मोर्टार दागे जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत पुंछ के गुलपुर इलाके में गोलाबारी से की। पाकिस्तान की ओर से सुबह छह बजे से भारतीय चौकियों, रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। वहीं भारतीय सेना भी इसका कड़ा जवाब दिया। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में छोटे हथियारों और भारी कैलिबर हथियारों से गोलियां चलाईं और गोले दागे।

You May Also Like