VIDEO: प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीती में आने से कांग्रेस को मिलेगी और मजबूती: प्रीतम सिंह

Please Share

देहरादून: प्रियंका गांधी को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में भी उत्साह का माहौल है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीती में आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। वहीं प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का प्रीतम सिंह ने आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि, प्रियंका गाँधी के सक्रीय होने से, विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही जगह कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।

You May Also Like