पाकिस्तान से तनाव के बीच बोले रक्षामंत्री राजनाथ- परमाणु हमले को लेकर बदल सकते हैं नीति

Please Share

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण में कहा कि अभी तक हमारी न्यूक्लियर को लेकर पॉलिसी ‘पहले इस्तेमाल न करने’ (No First Use) की रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि पोखरण वह क्षेत्र है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटलजी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक नो फर्स्ट यूज के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

इससे पहले जुलाई में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा था कि, भारत अगर परमाणु हथियार छोड़ता है तो उनका देश भी इसे छोड़ने के लिए तैयार है। इमरान ख़ान ने यह बात अमरीकी दौरे पर कही थी।

You May Also Like