बागेश्वर: पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला शुरू

Please Share
बागेश्वर: बागेश्वर जिले में पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियां लौट चुकी हैं जबकि कपकोट विधानसभा क्षेत्र  की 43 पोलिंग पार्टियों में से दूरस्थ 15 पार्टियों के लौटने का इतंजार है। देर रात से अब तक तक पार्टियों को रिसीव करने का काम चलता रहा।

बागेश्वर महाविद्यालय परिसर में लगातार पोलिंग पार्टियों को रिसीव किया गया। ईवीएम और वीवीपैट की जांच के बाद उन्हें डबल लाॅकर में रखा जा रहा है। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सभी 184 पोलिंग पार्टियां सफल मतदान कराने के बाद वापस लौट चुकी हैं। लेकिन अब तक कपकोट विधानसभा क्षेत्र से 146 पार्टियां ही वापस लौटी हैं। 43 पार्टियों  में से 15 पार्टियो के अभी लौटने का इंतजार है। अधिक दूर होने के कारण शाम तक ही पार्टियों के लौटने की संभावना जताई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभी तक प्राप्त सभी ईवीएम और वीवी पैट सुरक्षित हैं। जांच के बाद इन्हें ऑबर्जवर की मौजूदगी में सील किया जायेगा।

You May Also Like