पुलिस ने कालसी में गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार 

Please Share
विकासनगर: विकासनगर के कालसी में पुलिस ने दो लोगों को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लोकसभा चुनाव से पहले शराब की तस्करी को लेकर चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने एक आॅल्टा कार को रोकने का प्रयास किया तो, कार सवार दोनों लोग कार रोकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। कार की तलाशी ली गई, तो उससे गुलदार की खाल बरामद हुई।
कालसी पुलिस थाना क्षेत्र में आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तुनिया तिराहे पर पुलिस टीम ने एक ऑल्टो वाहन को रुकने का इशारा किया, जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भगाने का प्रयास करने लगा। वाहन में बैठे दो विवेक और खजान सिंह  निवासी कालसी से पुलिस ने भगाने का कारण पूछा, लेकिन वो कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। वाहन से गुलदार की खाल बरामद की। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों की भी दी गई।

You May Also Like