पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Please Share

बागेश्वर: जनपद तहसील चौगाउछिना के बजा ग्राम सभा में दहशत का सबब बनी मादा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई है। वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को अपने कब्जे में लेकर बागेश्वर मुख्यालय के वन विभाग परिसर में पहुंची।

दरअसल, यहां ग्रामीण क्षेत्र में तीन से चार तेंदुए होने की शिकायत लंबे समय से कर रहे थे। क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने के 72 घंटे के अंदर ही मादा तेंदुआ पकड़ में आ गई। उसे छतीना स्थित वन विभाग परिसर में ले जाया गया। जहां उसके स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं वन दरोगा ने बताया कि गुलदार को सुरक्षित स्थान पर पिंजड़े में बंद कर रखा गया है। और उच्च अधिकारियों के अगले आदेश के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस गुलदार की उम्र 4 साल बताई जा रही है। गुलदार के आतंक से इलाके में लम्बे समय से आतंक मचा हुआ था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।

You May Also Like