मां पूर्णागिरि धाम में पहले दिन पहुंचे डेढ़ लाख भक्त, जानिए विशेषता..

Please Share

टनकपुर: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में शनिवार को मेले के उद्घाटन के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे। शुक्रवार रात 8 बजे से पूर्णागिरि मार्ग में जाम लगा रहा जो शनिवार दोपहर तक जारी रहा। कई यात्री यहां रात से जाम में फंसे रहे तो कई बगैर दर्शन के वापस लौटने को मजबूर हुए। सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। शुक्रवार शाम तक करीब 30 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा से जुड़े नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मेले का उद्घाटन 24 मार्च को होगा।

बता दें कि, पूर्णागिरि मन्दिर टनकपुर में अन्नपूर्णा शिखर पर करीब 5500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह 108 सिद्ध पीठों में से एक है। यह स्थान महाकाली की पीठ माना जाता है। कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति की कन्या और शिव की अर्धांगिनी सती की नाभि का भाग यहाँ पर विष्णु चक्र से कट कर गिरा था। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं।

You May Also Like