निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, दिखी आक्रमक रूप में

Please Share

संवाददाता -हरीश शर्मा

देहरादून: निकाय चुनाव के मध्यनजर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव लड़ने की रणनीति पर मंथन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई विधायक व पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ।

वहीँ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, सरकार लगातार चुनाओं को टालने का काम कर रही थी, लेकिन निकाय चुनाव की घोषणा न्यायालय के दबाव में करना पड़ा। साथ ही कहा कि, कांग्रेस नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही जनविरोधी निर्णय ले रहे हैं, उत्तराखंड के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा के रुख से परेशान लोगों ने इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस का समर्थन करने का मन बनाया है।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, प्रदेश में वर्तमान सरकार किसी भी मुद्दे पर सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल न्यायालय के निर्देशों को संचालित किया जा रहा है जबकि, प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। यहां तक की निकाय चुनाव की तिथियां भी न्यायालय के दबाव में ही सरकार ने की है।

वहीं भाजपा द्वारा मंत्रियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाने पर प्रीतम सिंह ने कहा कि, वे जिम्मेदारी सौंप रहे हैं तो सौंपें, लेकिन कांग्रेस भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।

You May Also Like