निगम कर्मियों की दशहरे की छुट्टी रद्द

Please Share

देहरादून: निकाय चुनाव के चलते निगम कर्मियों की दशहरे की छुट्टी रद्द कर दी गई है। कल दशहरा के अवकाश पर सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे। प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए कर्मचारियों का अवकाश स्थगित किया गया है। सम्भावित प्रत्याशी अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम पहुंच रहे हैं।

बता दें कि चुनाव लड़ने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी है औऱ अभी तक 550 से ज्यादा प्रत्याशी अनापत्ति प्रमाण पत्र ले चुके हैं। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

You May Also Like