नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

Please Share

रूड़की: रुड़की तहसील के पास आईआईटी रूड़की के गेट के सामने सोमवार को नाले से एक व्यक्ति का शव मिला। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, आईआईटी रूड़की के गेट के सामने एक बड़ा नाला है। आज सुबह यहां से गुजर रहे कुछ लोगों को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रूड़की भेज दिया है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की हत्या कर उसे नाले में डाला गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You May Also Like