नाले मेंं मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Please Share

देहरादून: शुक्रवार को लखखनवाला गॉंव के पास नहर में सुबह करीब 11:30 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को नाले से बाहर निकाला। महिला की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है।

वहीं महिला के शव को बाहर निकाल परीक्षण करने पर पाया गया कि महिला के दाहिने हाथ पर हिंदी में बुबरी एवं अंग्रेजी में नरिना सिंह लिखा है।  साथ ही पुलिस को शव की शिनाख्त करने पर ज्ञात हुआ कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी जो करीब दो दिनों से इधर-उधर घूम रही थी। फिलहाल अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के शव को 72 घण्टे के लिए लेहमन हॉस्पिटल विकासनगर में मोर्चरी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुटी है।

You May Also Like