बागेश्वर में नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद कर्मचारियों की कमी बनी बड़ी समस्या

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर नगर पालिका के सीमा विस्तार और निकाय चुनावों से निपटने के बाद पालिका की अब सबसे बड़ी समस्या कर्मचारियों की कमी आड़े आ रहा है। चूँकि पूर्व में केवल सात वार्ड थे जो अब बढ़कर ग्यारह हो चुके है। पहले पालिका का दायरा सीमित था जोकि वर्तमान में दस किलोमीटर से ज्यादा हो चुका  है। जिससे पालिका को साफ सफाई  के कार्यो में दिकत्तें हो रही है। चार नए वार्डों ज्वालादेवी, नारयनदेव, बिलोना कठायतबाड़ा में मूलभूत समस्या बनी हुई है। वहीँ पालिका में विभागीय कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मियों की भी भारी संख्या में कमी बनी हुई है।

ऐसे में आगे जनवरी माह में ऐतिहासिक उत्तरयाणी मेले के दौरान साफ सफाई की व्यस्था पालिका के लिए सिरदर्द बन सकती है। हालाँकि नगर पालिका के अधिकारी का कहना है कि  इस समय हमारे पास केवल 33 सफाई कर्मी है  उन्हीं से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रोस्टर वाइज काम चल रहा है। हमने जिलाधिकारी मोहदय को इस समस्या से अवगत करा दिया  गया उन्होंने भी शासन को चिट्ठी पत्र  भेजा हुआ है।  जल्द ही इस समस्या का निदान हो जाएगा।

You May Also Like