मौसम की मार: केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ और यमुनोत्री यात्रा भी रोकी

Please Share

देहरादून: प्रदेश के मैदानी जिलों में भले ही तूफान का कोई खास असर ना हुआ हो, लेकिन पहाड़ी जिलों खासकर चारधामों में मौसम ने यात्रा को पूरी तरह ठप कर दिया गया है। सुबह जहां केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका था। वहीं, अब लामबगड़ में लैंडस्लाईड होने से बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों को भी फिलहाल जोशीमठ में ही रोका जा रहा है।

देर रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश ने चारधाम यात्रा को रोक दिया है। केदारनाथ में जहां भारी बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। आज सुबह जिन यात्रियों को केदारनाथ दर्शनों के लिए जाना था। प्रशासन ने उनको सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया। रास्ता बंद होने के कारण कई जगहों पर लंबा जाम भी लगा हुआ है। बद्रीनाथ यात्रा पर भी एक बार फिर लामबगड़ ने यात्रा का रास्ता रोक दिया है।

वहीं, यमुनोत्री मार्ग भी डाबरकोट के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। बर्फबारी ने धामों में ठंड भी बढ़ा दी है। ठंड के कारण धाम में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

You May Also Like